फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर की बिजली काटकर गहरी नींद में सोए किसान को मारी गोली; मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Jun 2023 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

परिजनों ने बताया कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। मोहन पंडित गांव में खेतीबाड़ी करके अपना घर चलाता था। मौके पर रतनपुरा थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक शख्स की गोली मारने से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल सभी बिंदुओ पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल जिले में घर की बिजली काट कर अंधेरे में एक 55 साल के व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा है। यह घटना रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में शनिवार को देर रात हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में मोहन पंडित (55) नाम के एक व्यक्ति अपने दरवाजे पर सोए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मोहन पंडित के सिर में गोली मार दी। इससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की रात के करीब दो बजे की है। अज्ञात अपराधियों ने मोहन पंडित को गोली मारने से पहले उनके घर के बिजली के तार को भी काट दिया था, जिससे पूरे घर में अंधेरा छा गया था। इस गोली कांड की घटना के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर अपराधी भाग गए।

परिजनों ने बताया कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। मोहन पंडित गांव में खेतीबाड़ी करके अपना घर चलाता था। मौके पर रतनपुरा थाना पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं, वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक शख्स की गोली मारने से मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल सभी बिंदुओ पर जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें