फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शिक्षाविद और मानवाधिकार कार्यकर्ता प्रोफेसर विनय कंठ का निधन, शिक्षा जगत में शोक

Mon, 25 Dec 2017 06:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विनय कंठ
विज्ञापन
मशहूर शिक्षाविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी प्रोफेसर विनय कंठ का निधन हो गया है। 66 वर्षीय कंठ ने नई दिल्ली के एसआरआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


दिवंगत प्रोफेसर विनय कंठ के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कंठ पटना विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर थे और जाने माने शिक्षाविद के अलावा प्रसिद्ध समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। 

विनय कंठ भारतीय रेल यातायात सेवा में कार्यरत थे और कुछ वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कंठ को भारतीय पुलिस सेवा के लिए भी चुना गया था लेकिन वह इस सेवा में जुड़े नहीं। इसके बाद वह शिक्षा जगत में सक्रिय हुए। वह पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) में भी सक्रिय थे। 
विज्ञापन


विनय कंठ के भाई और गोवा और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आमोद कंठ ने कहा कि उनके निधन से परिवार के अलावा शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें