फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल ने 'थामा' लालटेन, तेजस्वी यादव ने यह कहा

Mon, 25 Dec 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
विज्ञापन
हार्दिक पटेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को ट्विटर पर लालटेन के साथ अपनी तस्वीर साझा कर लिखा कि गांव में बिजली चले जाने पर उन्होंने लालटेन जलाकर अंधेरा दूर किया। हार्दिक ने कहा कि उन्हें मालूम हो गया है कि लालटेन बहुत काम की चीज है। हार्दिक पटेल के इस बयान को तेजस्वी यादव ने लपक लिया और अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न के बारे में दिए गए बयान को आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में खत्म होगा लालटेन युग : मोदी

हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, 'आज मैं अपने गांव आया हूं। लेकिन आज गांव में बिजली चली गई तो मैंने लालटेन जलाई और अंधेरा दूर किया। बहुत काम आता है लालटेन आज पता चला।' 
  आज मैं अपने गाँव आया हूँ।लेकिन आज गाँव में बिजली चली गई तो मैंने लालटेन जलाई और अँधेरा दूर किया।।बहुत काम आता है लालटेन आज पता चला !! pic.twitter.com/bPV2X5TrK9 — Hardik Patel (@HardikPatel_) December 24, 2017
विज्ञापन


हार्दिक पटेल के ट्वीट को राजद नेता और बिहार पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रीट्वीट किया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने लिखा है कि, 'हार्दिक भाई, नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहना है। अन्याय के अंधेरों के खिलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है। डटकर लड़ना और लड़कर जीतना है। नौजवान है संघर्ष के सिवाय करना क्या है?' 
  हार्दिक भाई, नफरतों के ख़िलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहना है। अन्याय के अंधेरों के ख़िलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है। डटकर लड़ना और लड़कर जीतना है। नौजवान है संघर्ष के सिवाय करना क्या है? https://t.co/9fQlBkN01Q — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 25, 2017

हार्दिक पटेल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के अध्यक्ष हैं और गुजरात में पाटीदार समुदाय के लिए नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग के साथ 2015 में सड़कों पर उतरे और पाटीदार युवाओं की आवाज बने। बीते गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाया जिससे बीजेपी के कई पटेल नेता चुनाव हार गए। 

गौरतलब है कि बीजेपी नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल के आखिर तक बिहार से लालटेन युग खत्म हो जाएगा राजद के चुनाव चिह्न लालटेन को लेकर सुशील मोदी के बयान को सियासत से भी जोड़कर देखा गया। हालांकि सुशील मोदी कह रहे थे कि बिहार के हर गांव में साल के आखिर तक बिजली पहुंच जाएगी। 

हार्दिक के ट्वीट से मालूम होता है कि गुजरात में भी बिजली कटती है। ये बीजेपी के उस दावे के उलट है जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया गया था कि गुजरात में 24 घंटे बिजली रहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें