फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: राजद ने कर लिया महागठबंधन का सीट बंटवारा; कांग्रेस छोड़, जो लालू के पास आ रहा- टिकट लेकर जा रहा

Sat, 23 Mar 2024 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या और मीसा भारती भी इस बार चुनाव लड़ेंगी। रोहिणी को छपरा और मीसा को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा। 
 
विज्ञापन
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि एक दो दिन में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लेकिन, महागठबंधन में सीट शेयरिंग की औपचारिक एलान से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिया है। कहा जा रहा है कि अन्य दलों को छोड़कर जो भी लालू प्रसाद की शरण में आ रहा है वह सिंबल लेकर जा रहा है। इतना ही नहीं राजद ने इन्हें सिंबल भी दे दिया। बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या और मीसा भारती भी इस बार चुनाव लड़ेंगी। रोहिणी को छपरा और मीसा को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से राजद चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा। 

विज्ञापन


इससे पहले राजद ने सुरेंद्र यादव को जहानाबाद, आलोक मेहता को उजियारपुर, अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी को मुंगेर, अभय कुशवाहा को औरंगाबाद, कुमार सर्वजीत को गया और अर्चना रविदास जमुई से सिंबल दे दिया है। इनमें से कई नेताओं की तस्वीर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ सिंबल लेते हुए दिखी। 

रोहिणी को टिकट देने पर भाजपा और राजद में जुबानी जंग 
एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला था। सम्राट चौधरी ने कहा था कि टिकट बेचने में लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले अपनी बेटी की किडनी ली और उसके बाद लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि  जो अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा हो, उसका नाम है लालू प्रसाद यादव। वह टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


ओछे चरित्र वालों की हर ओछी बात का जवाब जनता के बीच
सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए लिखा कि लालू जी की बेटी हूं। ओछी सोच व् ओछे चरित्र वालों की हर ओछी बात का जवाब जनता के बीच, जनता जनार्दन की अदालत में दूंगी। सही - गलत का फैसला जनता करेगी। रोहिणी ने आगे लिखा कि अपने पापा को अपनी एक किडनी देना तो उनके प्रति मेरा कर्तव्य और प्यार है । अपने परिवार और अपनी जन्मभूमि बिहार के लिए तो रोहिणी अपनी जान न्योछावर करने को तैयार है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें