फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : शिवहर से लवली आनंद के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी देगी टिकट

Thu, 14 Mar 2024 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के साथ या आगे-पीछे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावना है। भाजपा बिहार की 2019 में जीती अपनी सीटों में से पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ बाकी 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले करे, यह भी संभव है।
विज्ञापन
आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात लगभग फाइनल हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद चिराग पासवान की पार्टी जितनी सीटें चाह रही थी, उतनी सीटें मिल गई। जैसा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया और जिस तरह की बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा या भूतपूर्व सीएम जीतन राम मांझी कह रहे थे... बात वही रही। अब खबर यह सामने आ रही है कि शिवहर से जनता दल यूनाईटेड लवली आनंद को लोकसभा टिकट दे सकती है। इससे को लेकर बुधवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात भी हुई थी। 

विज्ञापन


चर्चा है भाजपा ने शिवहर सीट जदयू को दे दी है
सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन को यह आश्वासन दिया गया है कि लवली आनंद को शिवहर से टिकट मिलेगा। चर्चा यह भी है कि भाजपा ने शिवहर सीट जदयू को दे दी है। इस सीट पर फिलहाल रमा देवीं सांसद हैं। वह भाजपा की वरीय नेत्री हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा या जदयू की ओर से इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

जदयू स्पष्ट, भाजपा के अंदर ही कई संकट
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के साथ या आगे-पीछे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने की संभावना है। भाजपा बिहार की 2019 में जीती अपनी सीटों में से पटना साहिब समेत चार सीटों को छोड़ बाकी 13 पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले करे, यह भी संभव है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अपनी 16 जीती हुई सीटों में से 13 पर प्रत्याशियों को हरी झंडी दे चुकी है। जदयू तीन सीटों को लेकर कुछ ऊहापोह में है, जिसपर पार्टी में मंथन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें