फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: स्कूल में पिस्टल लहराने वाला नाबालिग भेजा गया किशोर सुधार गृह, पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 07 Oct 2021 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल हाईस्कूल में मंगलवार की है। जहां क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान नाबालिग छात्र बैग में बंदूक लेकर क्लास में आ धमका और अन्य छात्रों पर धौंस जमाने लगा।
विज्ञापन
स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा था युवक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा स्थित हाई स्कूल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़का गोलियों से भरे पिस्टल लेकर क्लास में आ गया और  हवा में लहराने लगा। छात्र के हाथ में पिस्टल देख पूरे स्कूल परिसर में दहशत और भय का माहौल मच गया। छात्र इधर-उधर भगाने लगे। शिक्षक भी रूम में छिपकर छात्र से बंदूक फेंकने की मांग कर लगे। सूचना पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने छात्र को पीछे से दबोच कर उससे बंदूक छीनी और उससे गोलियां निकालकर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल हाईस्कूल में मंगलवार की है। जहां क्लास में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान नाबालिग छात्र बैग में बंदूक लेकर क्लास में आ धमका और अन्य छात्रों पर धौंस जमाने लगा। छात्र की इस करतूत से स्कूल में अफरा तफरी मच गई। शिक्षक भी जान बचाने के लिए क्लासरूम में छुप गए। शिक्षक ने कई बार उसे बंदूक फेंकने के लिए कहा, लेकिन वह पिस्टल अपने साथ लहराता रहा। बाद में ग्रामीणों की मदद से नाबालिग छात्र को पकड़ा गया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर पूरबी के डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि 16 साल का नाबालिग लड़का स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन उसने अभी तक कोई सही जवाब नहीं दिया है। नाबालिग होने के कारण पुलिस किसी प्रकार की सख्ती नहीं बरत रही है। अपने स्तर से और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसे  बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें