फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुरानी रंजिश में दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीट कर किया अधमरा, पटना ले जाने के दौरान मौत

Sun, 09 Jul 2023 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक 60 साल के बुजुर्ग को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की पीएमसीएच ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में शव देखने के बाद शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक 60 साल के बुजुर्ग को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गांव निवासी सुरेंद्र झा के रूप में हुई है। वहीं, वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र झा की पड़ोसी सुधीर झा के साथ कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर शनिवार की रात आठ बजे के करीब जब वह चकाई बाजार से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए पड़ोसी सुधीर झा, सुनील झा, गोल्डन झा और अन्य लोगों ने साइकिल रुकवा कर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। फिर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का भाई मौके पर पहुंचा। फिर खून से लथपथ सुरेंद्र झा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सदर अस्पताल पहुंचने के बाद बुजुर्ग की हालत और बिगड़ती जा रही थी, जिसे देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। इधर, मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी चकाई थाने को दी। उसके बाद चकाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें