फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कृषि कार्यालय में तैनात रहे प्रधान लिपिक से 13 लाख रुपये वसूलेगा विभाग; आरटीआई से हुआ खुलासा

Sat, 01 Jul 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

अपीलीय पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विभाग से उठाई गई राशि प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा के सभी श्रोतों से राशि की कटौती कर बेगूसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को अवगत कराएं।
विज्ञापन
संयुक्त कृषि भवन दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के अनुमंडलीय कृषि कार्यालय में तैनात तात्कालीन प्रधान लिपिक की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उनसे विभाग करीब तेरह लाख की वसूली करेगा। यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना से प्राप्त हुआ है। लोक सूचना पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी प्रेमनाथ सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि आपके द्वारा मांगी गई सूचना के तहत जानकारी दी जा रही है कि प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा द्वारा 12 लाख 55 हजार 632 रुपये जो अग्रिम के रूप में लिए गए थे। उस रकम की उनके वेतन और अन्य मदों से कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रेम नाथ सिंह ने इस बाबत जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत मांग की थी। लेकिन 30 दिनों के भीतर कृषि कार्यालय से कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी से सूचना मांगी। अपीलीय पदाधिकारी राजेश झा राजा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी मांगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने जो सूचना अपीलीय पदाधिकारी को अवगत कराई, वह चौंकाने वाली थी।

प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा जब बहादुरपुर स्थित कृषि कार्यालय में तैनात थे तो चार दीवारी और अन्य कार्यों के लिए उन्होंने अग्रिम के रूप में सरकारी राशि का उठाई थी। लेकिन उनके द्वारा न ही चार दीवारी का काम कराया गया और न ही विभाग को राशि लौटाई गई।
विज्ञापन


कई साल बीतने के बाद प्रेमनाथ सिंह को पता चला तो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी। इसके बाद मामला फंस गया और मामला उजागर हो गया। अपीलीय पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यह राशि प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा के सभी श्रोतों से राशि की कटौती कर बेगूसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को अवगत कराएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें