फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police in Bihar : दूसरे धर्म की नाबालिग को दिल्ली से भगा ले आया आजाद, फूफा तक पहुंची पुलिस

Sun, 05 Mar 2023 04:21 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Love Jihad : दिल्ली की 16 साल की नाबालिग को 23 साल के आजाद आलम ने अपने प्रेम जाल में फांसा और उसे लेकर बिहार भाग आया। दिल्ली पुलिस लोकेशन के हिसाब से बिहार तो पहुंच गई है, लेकिन युवक अबतक पहुंच से बाहर है।
विज्ञापन
आरोपी आजाद आलम की कई तस्वीर पुलिस के पास है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की 16 साल की नाबालिग को 23 साल के आजाद आलम ने अपने प्रेम जाल में फांसा और उसे लेकर बिहार भाग आया। बिहार लौटने के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने मोबाइल बेच दिया। खरीदने वाले ने मोबाइल ऑन किया तो दिल्ली पुलिस लोकेशन के हिसाब से बिहार पहुंच गई। पुलिस लड़की लेकर भागने वाले आजाद के फूफा तक तो पहुंच गई, लेकिन अबतक न लड़की बरामद हो सकी है और न ही आजाद का पता लगा है। दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का केस होने के कारण बिहार पुलिस भी दिल्ली पुलिस की मदद कर रही है, ताकि धार्मिक भावना नहीं बिगड़े।

विज्ञापन


अपहरण केस के डर से भागता फिर रहा
पश्चिमी चंपारण जिले के बरवदपरसाईन गांव निवासी आजाद आलम (23) प्यार के झांसे में दिल्ली के सुभाष पैलेस की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले आया है। नाबालिग होने के कारण केस अपहरण का बनेगा, यह जानते हुए वह फरार चल रहा है। योजना बनाकर काम कर रहा है। रविवार को उस नाबालिग की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम बिहार के बगहा पहुंची। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि युवक लड़की को भगाकर बिहार ले लाया है। दाेनों का धर्म भी अलग होने के कारण ऐसे किसी रिश्ते की संभावना नहीं है। नाबालिग लड़की की तस्वीर उपलब्ध है, लेकिन 'अमर उजाला' उसे प्रकाशित नहीं कर रहा है।

पड़ोस में रहता था, दोस्तों के जरिए बगहा पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का दिल्ली कमाने के लिए गया था। लड़की के पड़ोस में वह भी किराए पर रहता था। एक मार्च को वह दिल्ली से लड़की को लेकर भागा। लड़की के परिजन ने दिल्ली में FIR दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन को ट्रेस करने में जुटी थी, लेकिन कई दिनों तक मोबाइल का लोकेशन नहीं मिल रहा था। इस बीच दिल्ली पुलिस आरोपी के दोस्तों के बताए पते पर बिहार के बेतिया पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार पुलिस का सहयोग लेकर दिल्ली पुलिस की टीम हर एंगल से जानकारी जुटा रही है। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल खरीदने वाले ने ऑन किया तो पहुंची पुलिस
पुलिस बेतिया में खोजबीन कर ही रही थी कि युवक के मोबाइल का लोकेशन मिला। लोकेशन के आधार पर पता चला कि वो बगहा में है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने लोकेशन पर पहुंची तो सामने आया कि उसने 2 मार्च को एक मोबाइल दुकानदार को दो हजार रुपये में मोबाइल बेच दिया था, ताकि पुलिस नहीं पकड़ सके। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि दोनों बगहा में एक रात ठहरे थे। इसी आधार पर पुलिस लड़के के फूफा रतन माला निवासी मुख्तार खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें