फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत; ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप

Sun, 10 Sep 2023 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Police: बेगूसराय में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। वहीं, मृतका के मायके वालों को खबर देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि मृतका के परिजनों ने गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका गौरी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद एक तरफ जहां गांव में सनसनी फैल गई तो वहीं घर वालों में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके गले में फंदा डालकर हत्या कर दी। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के मधूरापुर वार्ड नंबर 26 की है। मृतका की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड नंबर 26 निवासी गौरव सिंह की पत्नी गौरी कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गौरी कुमारी के साथ उसका पति गौरव सिंह लगातार मारपीट करता रहता था। बीती रात भी उसके साथ मारपीट की गई और उसके बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ससुराल वालों के द्वारा ही उससे हमेशा गाली-गलौज की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था।

मृतका के पिता राम किशोर झा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले गौरव सिंह के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें क्या पता था कि शादी के बाद से ही लड़का दहेज के लिए उनकी बेटी से लगातार मारपीट और गाली-गलौज करेगा। आखिरकार ससुराल के सभी लोगों ने दहेज के लिए गौरी कुमारी की गले में फंदा डालकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुझे मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि आपकी बेटी की मौत हो गई है। जब गांव पहुंचे तो पता चला कि इसकी हत्या कर सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल इस घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद तेघरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया, फिर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसमें मृतका के पति और सास समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि गौरी कुमारी की मौत कैसे हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या है। पुलिस सारे बिंदुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें