फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महुआ में छापेमारी करने गए उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला; वीडियो आया सामने

Sat, 09 Sep 2023 11:49 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police: वैशाली में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ उन्होंने अपने कुछ साथियों को पुलिस हिरासत से छुड़वा लिया। घटना के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टीम महुआ पुरानी बाजार में विदेशी और देशी शराब की कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान शराब कारोबारी ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे से मारने लगे। इस वजह से उत्पाद विभाग की टीम जान बचाने के लिए सड़क पर इधर-उधर भागती नजर आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने करीब छह शराब कारोबारियों को हिरासत में लिया था। लेकिन हमलावर सभी को उत्पाद विभाग से छुड़ा कर भाग गए। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। वहीं, शराब कारोबारियों ने पथराव कर मौके पर खड़ी उत्पाद विभाग की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें