फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर में संदेहास्पद स्थिति में मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले फरार; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 11 Jun 2023 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

गुलशन कुमार ने बताया कि बीती रात भी इसी बात को लेकर ललिता और उसके पति में विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर सुबह गले में फंदा डालकर ललिता की हत्या निर्मम तरीके से कर दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिए ललिता के पति ने जानकारी दी कि अगर यहां से बहन को नहीं ले जाओगे तो उसे मार देंगे। आखिरकार अभिमन्यु यादव ने मेरी बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका ललिता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से बरामद हुआ है। मौके से पति और सभी ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में चर्चा का विषय बन गया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजामपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान नूर जमापुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव की पत्नी ललिता देवी (26) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

मृतका के भाई गुलशन कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि पति ने ही निर्मम तरीके से मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने बताया कि सात साल पहले अभिमन्यु यादव के साथ ललिता देवी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों में ठीक-ठाक चलता रहा। उसके बाद ललिता देवी ने तीन बेटी को जन्म दिया। तीन बेटी होने के बाद पति लगातार उसे प्रताड़ित करता रहता था। वह कहता था कि तीन बेटी हैं। बेटा नहीं रहने के कारण तीनों बेटी को कैसे खिलाएंगे। इन सब बातों को लेकर वह लगातार ललिता देवी से मारपीट और गाली-गलौज करता रहता था। वह कहता था कि जाओ अपने मायके से रुपये लेकर आओ तभी तो तीनों बेटी को खिलाएंगे।

गुलशन कुमार ने बताया कि बीती रात भी इसी बात को लेकर ललिता और उसके पति में विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर सुबह गले में फंदा डालकर ललिता की हत्या निर्मम तरीके से कर दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल के जरिए ललिता के पति ने जानकारी दी कि अगर यहां से बहन को नहीं ले जाओगे तो उसे मार देंगे। आखिरकार अभिमन्यु यादव ने मेरी बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी बलिया थाना पुलिस को दी गई है। बलिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें