फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के मोटर पार्ट्स व्यवसायी का बेटे संग अपहरण; अपहर्ताओं ने मांगी तीन करोड़ की फिरौती

Sun, 11 Jun 2023 07:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि घटना रोहतास जिले के डेहरी (रोहतास) थाना क्षेत्र में घटी है। मामला रोहतास जिले के डेहरी थाना में दर्ज हुआ है। वहां की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
डेहरी थाना, रोहतास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बंद पड़ा अपहरण उद्योग लंबे अरसे बाद फिर से चालू हो गया है। इसी सिलसिले में अपहर्ताओं ने औरंगाबाद के निवासी मोटर पार्ट्स व्यवसायी का बेटे संग अपहरण कर लिया है। अपहर्ताओं ने बाप-बेटों की रिहाई के लिए तीन करोड़ की फिरौती मांगी है।

विज्ञापन


बिहार के औरंगाबाद के बारूण थाना के हेतमपुर निवासी बाप-बेटों का रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को देर शाम मोटर पार्ट्स व्यवसायी मो. अख्तर डेहरी स्थित अपनी मोटर पार्ट्स दुकान को बंद कर बेटे के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों को अगवा कर लिया गया।

बाइक बरामद, बाप-बेटों का कुछ पता नहीं
जानकारी के मुताबिक, अपहरण की घटना एनएच-19 पर डेहरी थाना क्षेत्र में सोन पुल पर घटी है। पुलिस ने पुल से अपहृत की बाइक भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी बाप-बेटों की रिहाई के लिए अपहर्ताओं ने फिरौती के रूप में तीन करोड़ की रकम मांगी है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि घटना रोहतास जिले के डेहरी (रोहतास) थाना क्षेत्र में घटी है। मामला रोहतास जिले के डेहरी थाना में दर्ज हुआ है। वहां की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें