Bihar News: दरभंगा-मधुबनी पथ NH27 पर भालपट्टी थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया व अदलपुर के बीच एक स्कोर्पियो में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरीके से फैल गई। गनीमत यह रही आग लगते ही चालक ने स्कोर्पियो को सड़क किनारे लगा दिया, जिससे स्कोर्पियो सवार तीन लोगों की जांन बच गई।
NH 27 पर अदलपुर और मुरिया गांव के बीच एक स्कार्पियो में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई। गाड़ी में सवार तीन लोग किसी तरह गाड़ी से कूद कर जान बचाये। आग इतनी तेज फैली की पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के द्वारा आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
पूरी तरह से जली स्कोर्पियो
इधर, स्कोर्पियो चालक ने बताया कि वह मधुबनी की तरफ से दरभंगा तीन लोगों को बैठाकर आ रहा था। इस दौरान मुरिया गांव के पास इंजन के अगले हिस्से में आग लग गई। जब तक वह वाहन रोककर बोनट को उठाता, तबतक आग पूरी तरीके से फैल गई। जबतक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्कोर्पियो पूरी तरह से जल गई थी।