फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का खूनी हमला, समस्तीपुर में बीच सड़क चाकूबाजी से हड़कंप

Tue, 26 May 2026 06:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पीजी परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा पर उसके कथित एक्स बॉयफ्रेंड ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना धुरलख चौक के पास हुई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
छात्रा पर चाकू से वार करने वाला आरोपी एक बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कथित ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धुरलख चौक के पास उस समय हुई, जब छात्रा पीजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा देकर घर लौट रही थी।

विज्ञापन


साथ सफर, फिर अचानक हमला
टोटो चालक मो. शब्बीर के अनुसार, छात्रा और आरोपी सुशील कुमार कचहरी चौक से एक ही टोटो में सवार हुए थे। रास्ते भर दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। धुरलख चौक के पास जैसे ही छात्रा उतरने लगी, तभी आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बचाने की कोशिश, लेकिन आरोपी फरार
टोटो चालक ने बताया कि उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हमले में छात्रा के दोनों हाथ, गाल और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुशील कुमार (पिता- देवनारायण महतो, निवासी धुरलख) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: किशनगंज में बड़ा खेल! जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मार दिया, बंद कर दी वृद्धा पेंशन
विज्ञापन


पीड़िता और परिजन ने साधी चुप्पी
घायल छात्रा फिलहाल इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। वहीं, पीड़िता के परिजन भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें