फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: परीक्षा की बात कह बेटे को ननिहाल भेजा, फिर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; गले के निशान पर सवाल

Tue, 12 Mar 2024 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। बताया गया कि महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। महिला के गर्दन पर निशान भी मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किस कारण से हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में इंतजार करती पुलिस और मृतका का बेटा - फोटो : अमर उजालाा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता की पहचान गांव के महेश राय की पत्नी चुनचुन कुमारी (35) के रूप में की गई है। मृतका के तीन बच्चे हैं। गांव वालों से सूचना मिलने के बाद ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि मृतका चुनचुन कुमारी का पति महेश पंजाब में मजदूरी करता है। घर पर वह अपने बुजुर्ग सास-ससुर के अलावा तीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सुबह लोगों ने घर के पंखे से लटकता हुआ चुनचुन का शव देखा। घटना के बाद से परिजन सदमें में हैं।

बताया यह भी जा रहा है कि मृतका की गर्दन पर काला निशान मिला है। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक महिला के शव को पंखे से नीचे उतार दिया गया था। वहीं, माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने खुदकुशी की है। चूंकि घटना से पूर्व उसने अपने बड़े बेटे गौतम कुमार (8) को ननिहाल भेज दिया था। घटना की जानकारी के बाद सुबह उसका बेटा भी घर पर पहुंचा था।
विज्ञापन

 
मृतका के बेटे गौतम कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसलिए मां के कहने पर वह ननिहाल चला गया था, जो चक सिकंदर में ही पड़ता है। सुबह में उसके परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि मां मर गई है। इसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा था। तो मां को मृत पाया। हालांकि यह घटना क्यों और कैसे हुई है, इस बारे में गौतम कुछ बता नहीं पाए।
 
वहीं, ताजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। बताया गया कि महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। महिला के गर्दन पर निशान भी मिला है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किस कारण से हुई है। महिला की हत्या की गई है या आत्महत्या का मामला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें