फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फूहड़ गाना बजाने से मना करने पर चला दी गोली, जाति सूचक शब्द भी कहे; एक महिला गंभीर घायल

Sat, 14 Sep 2024 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थानाक्षेत्र के शेरपुर गंगा दियारा में शुक्रवार रात तेज आवाज के साथ फूहड़ गाना बजाने से मना करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली एक महिला के बाएं हाथ में लगी। महिला को तत्काल विद्यापति नगर के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से शनिवार सुबह उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला का उपचार सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान गांव के सुरेंद्र पासवान की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के पति सुरेंद्र पासवान ने बताया कि रात उसके गांव में पड़ोसी नरेश राय और सुजीत राय द्वारा तेज-तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था। गाना काफी फूहड़ था, जिस कारण वह गाना बजाने से मना करने के लिए नरेश राय के घर पर गए। जब उन्होंने गाना बंद करने के लिए कहा तो नरेश राय और उनके परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की नीयत से खींचकर सुनसान जगह की ओर ले जाने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी बीच-बचाव करने के लिए दौड़ी।

इसी बीच नरेश राय ने उस पर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी, जबकि वह गोली उसकी पत्नी सुनीता देवी के बाएं हाथ में लगी। हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गया। बाद में जुटे लोगों के सहयोग से उन्होंने अपनी पत्नी को विद्यापति पीएचसी में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
विद्यापति नगर थाना अध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें