फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhubani News: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी; एक्सीडेंट से मौत होने की आशंका

Thu, 25 Jul 2024 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर बासुकी चरौत के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। घटना मधवापुर थाना क्षेत्र के एनएच 227 पर बासुकी चरौत के पास की है। शव की सूचना मिलते ही लोगों की कफी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बड़े वाहन से एक्सीडेंट होने से मौत मालूम पड़ रही है। लोगों ने गुरुवार सुबह में जब शव को देखा तो डायल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की वाहन जांच करने तुरंत पहुंची।

शव की सूचना मिलते ही मधवापुर थाना अध्यक्ष पंकज चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। शव नग्न अवस्था में है। वहीं सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए है। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टिया एक्सीडेंट से मौत होना प्रतीत हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें