फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला को शादी का झांसा, यौन शोषण, गर्भपात... जहर भी दिया; अब DIG-एसएसपी के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2024 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ चार वर्ष तक यौन शोषण किया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो युवक सऊदी अरब मजदूरी करने चला गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
आरोपी शहबान अतहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में औरंगाबाद जिले की एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर सिंहवाड़ा थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित महिला के आवेदन पर सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के निस्ता गांव के शादीशुदा युवक शहबान अतहर के अलावा उसकी मां, अदनान अतहर, शाइस्ता परवीन, फरहत जबीं, मो. दुलारे और उसकी पत्नी कालो खातून तथा मधुबनी जिले के पतौना थानाक्षेत्र के बरदाहा निवासी शहनवाज और शहबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अपने शिकायती आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक शहबान अतहर ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ चार वर्ष तक यौन शोषण किया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो युवक सऊदी अरब मजदूरी करने चला गया। इस बीच आरोपी के परिजनों ने महिला को झांसा देकर 10 अगस्त 2022 को ऑपरेशन द्वारा उसका गर्भपात भी करा दिया।

प्राथमिकी के मुताबिक, उसके बाद महिला को दरभंगा से हटाकर उसे गया शहर में किराए के मकान में रखकर भरोसा दिलाया कि सऊदी अरब से लौटने पर शहबान अतहर उससे निकाह कर लेगा। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी शहबान अतहर के भाई अदनान अतहर ने महिला को झांसा देकर दरभंगा स्थित अपने घर बुलाकर पत्नी, मां और भाभी के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपियों ने महिला को शर्बत में जहर मिलाकर पिला दिया। महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसने शोर मचाया, जिसपर मोहल्ले के लोग जुटे। तब आरोपी महिला को लेकर कमतौल थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर के एक निजी क्लिनिक पर लेकर गए जहां उसका इलाज किया गया। महिला के ठीक हो जाने के बाद उसे वापस गया शहर में किराए के मकान में भेज दिया गया। उसके बाद शहबान महिला को खर्च चलाने के लिए रुपये भी भेजता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने आवेदन में आगे बताया कि कुछ दिनों बाद में शहबान के बहनोई व बहन ने महिला को कोलकाता अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर महिला के साथ मारपीट की गई। इस बीच शहबान सऊदी से लौटकर गांव आया। फिर उसने महिला को निकाह करने का झांसा देकर फिर से दरभंगा शहर के एक होटल में नौ अक्टूबर 2023 को बुलाकर महिला की इच्छा के खिलाफ दुष्कर्म किया और मारपीट कर भगा दिया। इस मारपीट की घटना के बाद पीड़िता 13 अक्टूबर 2023 को शहबान अतहर के घर निस्ता जाकर घरवालों से इंसाफ की गुहार लगाई। बदले में उसके साथ आरोपी युवक के रिश्तेदारों ने मारपीट की।

महिला का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत करने थाने गई तो तत्कालीन थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोबारा पांच नवंबर को सिंहवाड़ा थाने में लिखित शिकायत दी। उसके बावजूद पीड़िता के आवेदन पर कार्रवाई नहीं की गई। थक-हारकर पीड़िता ने डीआईजी बाबूराम और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के यहां न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच पीएसआई सतीश यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें