फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बिहार के इस जिले में तीन दिन में तीन हत्याएं, 24 घंटे में दो मामलों के खुलासे के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा में तीन दिन में हुईं तीन हत्याओं में से दो का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। जबकि तीसरे मामले की जांच चल रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में तीन दिनों के अंदर हुईं तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है। पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में भले ही नाकाम साबित हो रही हो, लेकिन घटनाओं के बाद तेजी से कार्रवाई कर मामले सुलझाने का दावा जरूर कर रही है। 26 से 28 फरवरी के बीच दो युवकों और एक महिला की हत्या कर दी गई। इनमें से दो हत्याओं के मामलों में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला की हत्या का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन

 
पेट्रोल चोरी देखने पर युवक को गोलियों से भूना
पहली घटना नेहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने 26 फरवरी की रात संजय यादव नामक युवक के सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में शादी समारोह के दौरान बारात के वाहनों से पेट्रोल चोरी हुआ था, जिसे संजय कुमार ने देख लिया था। यह बात पूरे गांव में फैल गई, जिससे अपराधियों को गुस्सा आ गया।
 
पहले दी गई थी धमकी
मृतक संजय यादव के भाई के अनुसार, बारात के दौरान वाहनों से पेट्रोल चोरी होने की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई थी। अपराधियों ने संजय पर इस बात को गांव में फैलाने का आरोप लगाया और झगड़ा भी किया। धमकी देने के बाद अपराधियों ने उसे पकड़कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस ने भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट गांव निवासी गौतम यादव, विद्यानंद कुमार यादव और गोविंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई बाइक और दो खोखे भी बरामद किए हैं।
 
घर से बुलाकर युवक को मारी गोली
दूसरी घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के मठारही गांव में हुई, जहां राजा यादव नामक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। हत्या का आरोप मणिकांत यादव पर है, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस के अनुसार, राजा यादव और घायल युवक सचीत यादव अच्छे दोस्त थे और यह बात आरोपी मणिकांत यादव को खटक रही थी। महाशिवरात्रि के दिन तीनों युवक स्कॉर्पियो से बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर गए थे, जहां किसी बात को लेकर बहस हो गई। जलाभिषेक के बाद तीनों अपने-अपने घर चले गए।
 
इसके कुछ देर बाद मणिकांत यादव पहले सचीत को अपनी बाइक पर बैठाकर राजा यादव के घर गया और उसे भी बुलाकर ले गया। रास्ते में उसने पिस्तौल निकालकर राजा यादव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सचीत भागने लगा तो अपराधी ने उसे भी गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी। फिलहाल सचीत का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। वहीं, हत्या के तुरंत बाद बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने मणिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और एक खोखा बरामद किया।
 
पुलिस ने 24 घंटे में किया दो हत्याओं का खुलासा
बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों हत्याओं का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद मुख्य कारण के रूप में सामने आ रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
 
हालांकि, तीसरी हत्या की गुत्थी अभी सुलझनी बाकी है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और जल्द ही इस मामले का भी खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें