फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: महिला की हत्या कर शव को फेंका, मृतका के बच्चे के हाथ में लगा था खून, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Crime News: महिला की निर्मम हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया। मृतका के बच्चे का हाथ खून से सना हुआ था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ चौर में गेहूं के खेत से एक महिला का गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या करके फेंका हुआ शव बरामद किया गया है। मृत महिला की पहचान आमना खातून के रूप में हुआ है। घनश्यामपुर थाना की पुलिस शव को जब्त करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृत महिला के शरीर पर कई गंभीर जख्म मिले हैं। यह महिला बीती शाम को अपने चार वर्ष के बच्चे के साथ दवा लाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी और मृतका का बेटा रसियारी बाजार से बरामद किया गया था, जिसके हाथों में खून लगे हुए मिले थे। घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने FSL की टीम को बुलाकर सैम्पल जुटाने में लगी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती शाम को परवलपुर गांव निवासी मो रशीद की पत्नी आमना खातून अपने चार वर्ष के पुत्र के साथ दवा लेने के लिए निकली थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी, लेकिन उसके बेटे को रसियारी बाजार के पास लोगों ने लावारिश स्थिति में बरामद किया था। स्थानीय लोगों की सूचना बच्चे को घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने अपने पास रखा।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे के फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने ले कुछ देर बाद ही बच्चे के दादा ने पहचान करते हुए उसे साथ लेते गए। स्थानीय लोगों की माने जिस समय बच्चे रसियारी बाजार से बरामद किया गया था, उस समय बच्चे के हाथों में खून लगा था। एक जूता वह पैर में पहन रखा था। 

मृतका के ससुर मो शमीम ने बताया कि उनका बेटा मो रशीद सूरत में रहकर मजदूरी किया करता है। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही रहा करते हैं। बीती शाम को उनकी बहू अपने बेटे के साथ दवा लाने के लिए बाजार गई थी। इस दौरान उसकी हत्या कर किसी ने शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था, जिसे आज लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया तो घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 

इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गेहूं के खेत महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान आमना खातून के रूप किया गया है। घटना की जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें