फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आवासीय स्कूल में छात्रा की मौत का रहस्य गहराया, मंत्री जनक राम ने परिजनों से की मुलाकात

Wed, 18 Sep 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: मंत्री जनक राम ने मृतका के गांव श्रीरामपुर पिपरा पहुंचकर परिजनों से संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात करते मंत्री जनक राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बहेड़ी थानाक्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 7वीं की छात्रा संध्या कुमारी की मौत का रहस्य गहरा गया है। इस बीच अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।

विज्ञापन


मंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच गहराई से की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
 
जानकारी के मुताबिक, छात्रा की मौत होने की घटना रविवार की शाम की है, जब संध्या का शव विद्यालय की खिड़की से लटका हुआ पाया गया था। स्कूल की वार्डन रेखा सिन्हा ने मृतका के पिता दीपक कुमार भारती को सूचना दी थी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजनों के पहुंचने से पहले वार्डन ने संध्या को फांसी के फंदे से उतारकर पीएचसी में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मृतका के पिता ने वार्डन पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनकी छोटी बेटी, जो कक्षा छह में पढ़ती है, ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन ने संध्या पर चोरी का आरोप लगाया और उसके गले पर पैर से मारा। इस वजह से उसकी मौत हो गई। इस दौरान संध्या की मां के कॉल को भी वार्डन ने काट दिया था।
 
मंत्री जनक राम ने मृतका के गांव श्रीरामपुर पिपरा पहुंचकर परिजनों से संवेदना व्यक्त की और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें