फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी जोड़ा ट्रैक्टर की चपेट में आया, गंभीर घायल; चौंका देगी प्रेम विवाह और देवर से प्यार की कहानी

Wed, 31 Jan 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: घायल युवक के पिता नीति लाल यादव ने बताया कि घायल आशा देवी का पहले पंकज के बड़े भाई मुकेश यादव के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कुछ दिन पहले शादी की थी। आशा जब अपने ससुराल आई तो उसे पता चला कि मुकेश पहले से ही शादीशुदा है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में एक प्रेमी जोड़ा हादसे का शिकार हो गया, जो डीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल प्रेमी जोड़े की कहानी और भी दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले प्रेम प्रसंग में शादी की। फिर प्रेमी के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद अपने देवर को दिल दे बैठी। उसके बाद प्रेमी जोड़ा (देवर-भाभी) दुनियादारी छोड़कर अपनी अलग दुनिया बसाने के लिए कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी जोड़ा अपने घर मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव और उसकी प्रेमिका (आशा देवी) बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट आने से दोनों दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग इलाज के डीएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
 
घायल युवक के पिता नीति लाल यादव ने बताया कि घायल आशा देवी का पहले पंकज के बड़े भाई मुकेश यादव के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों ने कुछ दिन पहले शादी कर ली। शादी के बाद आशा अपने ससुराल आई, तब पता चला कि मुकेश तो पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन


नीति लाल ने आरोप लगाया कि पति के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद आशा ने अपने देवर पंकज को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। अब उसने (आशा) मुकेश को छोड़ पंकज से शादी करने की पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने बताया कि दोनों शादी करने की नीयत से बाइक से भागकर कहीं जा रहे थे, इस दौरान दोनों हादसे में घायल हो गए हैं।

नीति लाल ने कहा कि आशा गांव के ही अरुण सदाय की बेटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आशा से उनका बड़ा बेटा मुकेश पहले उसके प्रेमजाल में फंसा। जब उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने उनके छोटे बेटे पंकज को भी अपने प्रेमजाल में फांस लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें