फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी की विदाई न होने पर शख्स ने की आत्महत्या, साड़ी का फंदा बनाकर घर पर लगाई फांसी; जानें

Fri, 04 Apr 2025 05:31 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर के एक गांव में ससुराल वालों ने पत्नी की विदाई नहीं की तो नाराज युवक ने फांसी फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दूधपुरा गांव से गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 42 वर्षीय चंदन शाह ने पारिवारिक तनाव और पत्नी की विदाई न होने से आहत होकर घर की बल्ली से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान मोहल्ले के दिवंगत नागेंद्र शाह के पुत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर; मरीन ड्राइव पर स्कूटी सवार युवक को सिर में मारी गोली, अस्पताल में मौत
 
पत्नी और बच्चों के लौटने की उम्मीद में थे चंदन
मृतक के भाई सूरज शाह के अनुसार, चंदन की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन बीते वर्षों में पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई थी। शिवरात्रि के दिन उनकी पत्नी सोनी देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके मोहम्मदपुर (दरभंगा) चली गई थीं। चंदन ने कई बार फोन कर पत्नी से वापस आने की अपील की, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। तीन दिन पहले वह ससुराल गया था, जहां न सिर्फ उसकी बेज्जती हुई, बल्कि उसे भगा भी दिया गया। बेज्जती का बोझ और पत्नी-बच्चों के बिना घर लौटने का गम चंदन बर्दाश्त नहीं कर सका। गुरुवार की शाम परिजनों को सूचना मिली कि चंदन ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर घर की बल्ली से फांसी लगा ली है।
विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और वह लगातार पत्नी और बच्चों को घर वापस लाने का प्रयास कर रहा था। जब सभी प्रयास विफल हो गए तो उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: अपराधियों ने पहले युवक को पीटकर हाथ-पैर तोड़े, फिर खेत में फेंककर दागी कई गोलियां, वारदात से मचा दहशत
 
परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में शोक
घटना के बाद से रामपुर दूधपुरा गांव में शोक का माहौल है। मृतक चंदन शाह के परिजन लगातार रो-रो कर बेहोश हो जा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि चंदन स्वभाव से शांत और मेहनती व्यक्ति था, लेकिन पारिवारिक तनाव ने उसकी जिंदगी छीन ली। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के लिए किन परिस्थितियों ने उसे मजबूर किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें