फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शादी के पांच माह बाद घर में मिला शव; जानें मामला

Sat, 16 Aug 2025 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में घर मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस मामले को लेकर मृतका के मायके और ससुराल वालों ने अलग-अलग बयान दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भखराईन गांव में शनिवार को एक नवविवाहित महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रमन जी मुखिया की पत्नी असमिती कुमारी के रूप में की गई है। उनकी शादी मात्र पांच महीने पहले ही हुई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: बिजली बिल मांगने पर सगे भाई ने पीट-पीट कर ली जान, नोकझोंक के बाद सहयोगियों संग मिलकर किया जानलेवा हमला
 
देर रात पति से विवाद के बाद मिली मौत की खबर
परिजनों के अनुसार, असमिती कुमारी शुक्रवार देर शाम खाना बनाकर खाने के बाद अपने पति से फोन पर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सास के मुताबिक, इसके बाद महिला ने आत्महत्या करने की बात कही थी। अगली सुबह जब सास ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा खोलने पर महिला को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन

 
‘बीमारी से जूझ रही थी असमिती’
मृतका की सास ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज नवादा के एक निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। हालांकि अचानक हुई इस घटना ने मामले को संदेहास्पद बना दिया है।
 
‘ससुराल में हो रही थी प्रताड़ना’
वहीं, मृतका के पिता सिया चरण मुखिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धूमधाम से अपनी बेटी की शादी मात्र पांच महीने पहले की थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर असमिती मायके आई थीं और एक रात वहीं रुकी थीं। मौत की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से फोन पर मिली, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: घर से 200 मीटर दूर युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम
 
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमित कुमार चौरसिया दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें