फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में गुणवत्ता पूर्ण MDM नहीं देने पर स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, DPO ने की जांच

Thu, 03 Oct 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

गुणवत्ता पूर्ण एमडीएम नहीं देने पर स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद डीपीओ ने एमडीएम की जांच की। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौरा का है।
विज्ञापन
स्कूल में अभिभावकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में शिवाजी नगर प्रखंड के भटौरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौरा में मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। इससे स्कूल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जिससे पठन-पाठन भी बाधित हुआ।ग्रामीण स्कूल के एचएम अवधेश कुमार सिंह पर मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन नहीं दिया जाता है। भोजन की राशि में गड़बड़ी करने के लिए कम उपस्थिति के बावजूद अधिक छात्रों की उपस्थिति बनाई जाती है। छात्र और छात्रा पठन-पाठन के समय में इधर-उधर भटकते रहते हैं। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार को 140 बच्चों की हाजिरी बनाई गई थी, जबकि मात्र 70 बच्चे स्कूल में मौजूद थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं एमडीएम प्रभारी से भी की।

इसी स्कूल के मास्टर का वायरल हुआ था वीडियो
पूर्व में भी विद्यालय के एचएम का छात्रों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी किया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्यान्ह भोजन डीपीओ सुमित कुमार सौरभ भी गुरुवार को विद्यालय पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे भी मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी की शिकायत की। 
विज्ञापन


डीपीओ ने क्या कहा
डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने कहा कि अभिलेख की जांच की गई है, कुछ कमी मिली है, जिसे लिख लिया गया है। जल्द टीम का गठन कर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों में राजेश कुमार, राजा कुमार, राम नारायण पासवान, शकल पासवान, सोनी देवी, श्याम पासवान, मालती देवी, अमरेश सिंह और राहुल कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें