फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: सांसद शांभवी देर रात पहुंचीं सदर अस्पताल, नहीं मिले डॉक्टर; अस्पताल की व्यवस्था देख भड़की

Tue, 09 Jul 2024 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: सांसद शांभवी सोमवार रात अचानक सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर महिला वार्ड जनरल वार्ड समेत अन्य वार्ड व भवनों का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
सांसद शांभवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद शांभवी चौधरी देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर के नाम पर सिर्फ दो ही डाक्टर उपलब्ध मिले। यहां तक की पीकू वार्ड में भी डॉक्टर नहीं थे। वहीं सदर अस्पताल में जगह-जगह जल जमाव देखने को मिला। उन्होंने काफी दुख व्यक्त किया के जिला का सबसे बड़ा अस्पताल की यह स्थिति है तो अन्य अस्पतालों  के क्या हाल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो-तीन बाद पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक है, जिसमें वह इस मुद्दे को उठाएंगी। जरूरत पड़ी तो लोकसभा में भी मामला को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां अधीक्षक नहीं हैं, जबकि उपाध्यक्ष को भी बार-बार कॉल किया गया तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह जनप्रतिनिधि हैं और सरकारी सेवाओं में जनता को क्या मिल रहा है यह देखने का उनका हक है। वह गायब डॉक्टर से लेकर उपाधीक्षक समेत सभी लोगों से लिखित स्पष्टीकरण पूछेंगी। 

दिल्ली में रहने के दौरान मिल रही थी सदर अस्पताल की शिकायत 
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शांभवी चौधरी ने बताया कि जब वह दिल्ली में थी तो सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लगातार उनके पास फोन पहुंच रहे थे। जब वह दिल्ली से लौटी है तो यहां की व्यवस्था देखने के लिए पहुंची थी। यहां की व्यवस्था काफी खराब है, बेड पर चादर नहीं है, वार्ड में डॉक्टर नहीं है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी लगा है। ऐसी स्थिति में इलाज करने के लिए पहुंचने वाले मरीज ही खुद इंफेक्शन के शिकार हो जाएंगे तो उनका ट्रीटमेंट कैसे हो पाएगा। 
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड की भी स्थिति खराब है 
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड की भी स्थिति खराब नजर आई। कहीं भी मरीज को प्रॉपर ट्रीटमेंट नहीं हो रहा है। पीकू वार्ड में मरीज तो हैं पर डॉक्टर नहीं है। वार्ड के सामने पूरा जल-जमाव लगा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें