फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही; पेड़ गिरने के कारण दरभंगा-समस्तीपुर हाईवे जाम; तीन किमी लंबी वाहनों की कतार

Wed, 29 Apr 2026 10:37 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के कारण विशाल पेड़ गिरने से दरभंगा–समस्तीपुर स्टेट हाईवे जाम हो गया। करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। प्रशासन पेड़ हटाने में जुटा है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर गिड़ा बड़ा पेड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में तेज आंधी और भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दरभंगा–समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर तारालाही बाजार के पास एक विशाल पेड़ गिर जाने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


तेज बारिश ने बिगाड़ा मौसम
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे से लगातार तेज बारिश और बिजली की गर्जना के साथ मौसम बिगड़ा हुआ है। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ गिरकर हाईवे पर आ गया, जिससे करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। हालांकि पेड़ का आकार काफी बड़ा होने के कारण इसे हटाने में समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-  बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा; बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण गांधीनगर, कटरहिया, डीएमसीएच और नगर निगम क्षेत्र सहित कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ है और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें