फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अस्पताल में सुविधाएं या सिर्फ इंतजार? सीढ़ियों पर महिला ने नवजात को दिया जन्म

Wed, 29 Apr 2026 10:18 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के नए भवन की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद समय पर मदद नहीं मिलने से यह स्थिति बनी। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
अस्पताल की सीढ़ी पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर देने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के नए भवन की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


अस्पताल की सीढियों तक पहुंचने में बढ़ा दर्द
जानकारी के अनुसार, धनमंती देवी को घर पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए ई-रिक्शा से बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक ने महिला को अस्पताल के पुराने भवन के पास उतार दिया, जहां से लगभग 100 मीटर की दूरी तक उन्हें पैदल चलकर नए भवन की ओर जाना पड़ा। महिला जैसे ही अस्पताल के नए भवन के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों तक पहुंची, अचानक दर्द बढ़ गया और वह वहीं रुक गई। जब तक अस्पताल कर्मी स्थिति को समझ पाते, प्रसूता महिला सीढ़ियों पर ही लेट गई। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक महिला परिजन उसे लगातार ढांढस बंधाती रही।

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियों पर नवजात को दिया जन्म
बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया, लेकिन तब तक महिला ने सीढ़ियों पर ही नवजात को जन्म दे दिया था। घटना के बाद महिला और नवजात को अस्पताल के अंदर ले जाया गया, जहां दोनों की जांच की गई। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। यह घटना सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें