फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला शिक्षक दंपत्ति पर जानलेवा हमला, घायल शिक्षिका का चल रहा इलाज; चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 06 May 2026 12:36 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा में स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक दंपत्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी भी की गई। मारपीट में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी गांव के पास स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे प्राथमिक विद्यालय असमा के शिक्षक दंपत्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी भी की गई। मारपीट में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल शिक्षिका को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घात लगाकर किया गया हमला
पीड़ित शिक्षिका नसीमा खातून ने बताया कि वह अपने पति मो. सकील आलम के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कनकी गांव में मुकेश सदा के घर के पास घात लगाए बैठे मुकेश सदा, भुवनेश्वर सदा उर्फ बौकू सदा और डोमी सदा ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

बदसलूकी और लूट का आरोप
मारपीट के दौरान उनके पति बेहोश होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने महिला का कपड़ा खींचकर बदसलूकी करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें भी पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं पीड़िता की सास सैफूल खातून को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके पति के पास से नकदी भी छीन ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंसाफ का इंतजार; सहेली की साजिश, नशीला पदार्थ और दुष्कर्म, गर्भवती नाबालिग दर-दर भटकने को मजबूर

पुराने विवाद में दिया गया घटना को अंजाम 
महिला ने बताया कि घटना से करीब एक घंटे पहले खेत में फसल को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। उसी के प्रतिशोध में इस हमले को अंजाम दिया गया। इस संबंध में घनश्यामपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें