फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मुसलमानों को दूध से मक्खी की तरह निकाला, शाहनवाज भी किनारे', कांग्रेस नेता अलका लांबा का भाजपा पर हमला

Tue, 26 Aug 2025 07:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद और सड़क दोनों जगह इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद अब कोर्ट के निर्देश पर सरकार को हलफनामा दाखिल करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन
अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंगलवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने मंत्रिमंडल और संगठन से अल्पसंख्यक नेताओं को एक-एक कर बाहर कर दिया है। लांबा ने कहा कि भाजपा का रवैया ऐसा है जैसे दूध से मक्खी निकालकर फेंक दी जाती है, उसी तरह मुसलमानों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे मंत्री थे, लेकिन आज भाजपा ने उन्हें पूरी तरह साइडलाइन कर दिया है और पिछले कई चुनावों में टिकट तक नहीं दिया। इसी दौरान अलका लांबा ने SIR मामले के बहाने चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से 65 लाख वोटों की चोरी की गई है। जब कांग्रेस ने सवाल पूछा कि आखिर किन लोगों के वोट गायब हुए, तो जवाब मिला कि यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें; जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लांबा ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद और सड़क दोनों जगह इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद अब कोर्ट के निर्देश पर सरकार को हलफनामा दाखिल करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कांग्रेस जनता को जागरूक करने का अभियान चला रही है। राहुल गांधी ने इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया है ताकि लोगों को बताया जा सके कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अंत में अलका लांबा ने अपील की कि जनता 2024 में भाजपा को करारा जवाब दे और राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस को मजबूत करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें