विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल के सदस्य धर्माचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज (अहमदाबाद) शनिवार को समस्तीपुर जिले में पहुंचे। जिला विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने डीएम रोशन कुशवाहा से मुलाकात की।
बता दें कि डीएम से मिलकर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बंगाल में हो रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को ममता कहना ठीक नहीं होगा। उन्हें उन्होंने मुमताज बेगम बतलाते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में उपद्रवियों को छूट दे रखा है। ममता बनर्जी को राष्ट्रपति पदच्युत करते हुए बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करें। साथ ही बंगाल में जो हिंसा कर रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार कर जेल के अंदर डालें और कड़ी से कड़ी सजा दें। साथ ही जो बाहरी हैं, उन्हें बाहर भेजें।
यह भी पढ़ें: शादी के सातवें दिन पति के साथ कॉलेज गई नवविवाहिता, चकमा देकर प्रेमी संग हुई फरार
उन्होंने कहा कि राजकीय रोटी सेकने वाली ममता बनर्जी का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। लेकिन मैं उन्हें हिंदू नहीं मानता। वह मुसलमान की मसीहा बनी हुई हैं। ऐसे लोगों को राज्य सत्ता से दूर रखना चाहिए। अगर वह सत्ता में आएंगे तो हिंदुओं के ऊपर ही असर होगा, उन्हें सत्ता से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। इस दौरान समस्तीपुर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ ही आरएसएस और भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बाजार जा रहा युवक बाइक सहित पुल से नीचे गिरा, पत्थर के बोल्डर सिर में लगने से हुई मौत