फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विवाहिता को गला दबाकर मारा, शव में नदी में फेंका; मायके वाले बोले- इस कारण ससुराल वालों ने मार डाला

Sat, 21 Oct 2023 09:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला और शव को नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं छह माह की मासूम बच्ची को भी गायब कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में 24 साल की विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला और शव को नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं छह माह की मासूम बच्ची को भी गायब कर दिया। आशंका है कि हैवानों ने मासूम को भी मार डाला। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में कोदरा गांव से पूरब कोशी नदी के किनारे की है।

विज्ञापन


मृत विवाहिता की पहचान गांव के दिलीप यादव की पत्नी वीणा देवी (24 वर्ष) के रूप में की है। मृत विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि दहेज की खातिर मेरी बहन की हत्या कर दी है जबकि मेरी छह महीने भगनी अभी भी गायब है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के डीएमडीएच भेज दिया है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी से विवाहिता का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।

इन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
मृत वीणा देवी के भाई अमनीष कुमार राय (खगड़िया जिला के अलौली थाना के लदौड़ा निवासी) ने कहा कि वीणा के ससुराल वालों पर दहेज के खातिर उसकी गला दबाकर हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। मृत वीणा देवी के चचेरे भाई श्री राय ने थाना में आवेदन देकर पति दिलीप यादव, ससुर राम प्रवेश यादव,सास चंदुला देवी, ननद नुतन कुमारी, चचेरे ससुर राजा बहादुर यादव, चचेरी सास जीबछी देवी पर हत्या का अरोप लगाया। 
विज्ञापन


शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे परिजन
अमनीष राय ने कहा है कि छोटे चाचा राजेश राय 10 वर्ष पूर्व कुशेश्वरस्थन थाना के कोदरा निवासी राम प्रवेश यादव के पुत्र दिलीप यादव के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज एवं जेवरात देकर अपनी पुत्री वीणा कुमारी की शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस दौरान वीणा को दो बच्चे हुए। इसमें एक लड़का 3 वर्ष एवं एक लड़की 6 माह की है। इस बीच ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल देने की मांग की। उसे भी पूरा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें