फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश ने डीएमसीएच में मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल किया शुभारंभ, कहा- एम्स के लिए शोभन अच्छी जगह

Mon, 27 Nov 2023 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा में एम्स स्थापित करने के लिए शोभन काफी अच्छी जगह है, जिसको हमलोगों ने चिन्हित किया है। वहां आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टविटी है, जहां लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। शोभन में एम्स बनने से दरभंगा शहर का विस्तारीकरण भी होगा।
 
विज्ञापन
सीएम नीतीश का स्वागत करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नवनिर्मित 400 बेड के सर्जिकल भवन और 100 बेड के नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का शुभारंभ  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से किया। डीएमडीएच परिसर में 2100 बेड नए अस्पताल भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सरामोहनपुर स्थित महरानी रामेश्वरी आयुर्वेद चिकित्सालय में नए भवन शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने सर्जरी ब्लॉक में 'दीदी की रसोई' का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात् सर्जरी ब्लॉक एवं प्रसव कक्ष का मुख्यमंत्री ने मुआयना किया।

विज्ञापन

 

डीएमसीएच परिसर में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
एम्स स्थापित करने के लिए शोभन काफी अच्छी जगह है
अस्पताल परिसर के मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा के मौसम में भी यहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चत कराएं। ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाएं ताकि पानी की निकासी में दिक्कत न हो। आज 2100 बेड के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान का शिलान्यास कर दिया गया है, इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरु कराएं। जब इसका निर्माण कार्य शुरु होगा तो उस समय पुनः हम यहां देखने आयेंगे। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। जब हम सांसद थे और बाहर जब जाते थे तो हर जगह पीएमसीएच और डीएमसीएच के डॉक्टर मिल जाते थे। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स स्थापित करने के लिए शोभन काफी अच्छी जगह है, जिसको हमलोगों ने चिन्हित किया है। वहां आवागमन के लिए बेहतर कनेक्टविटी है, जहां लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। शोभन में एम्स बनने से दरभंगा शहर का विस्तारीकरण भी होगा।
विज्ञापन

डीएमसीएच परिसर में सर्जरी ब्लॉक का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला
डीएमसीएच को ही हम पहले एम्स बनाना चाह रहे थे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि डीएमसीएच का और विस्तार हमलोग कर रहे हैं। इसमें पहले से 400 बेड का अस्पताल बना हुआ है। यहां जब 2500 बेड का अस्पताल बन जाएगा तो यहां इलाज और बेहतर ढंग से होगा साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी बेहतर ढंग से होगी। यह बहुत महत्वपूर्ण जगह भी है, इसलिए इस मेडिकल कॉलेज में पढ़नेवालों की संख्या और बढ़ेगी। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी बनकर तैयार है। डीएमसीएच को ही हम पहले एम्स बनाना चाह रहे थे। केंद्र के लोग पहले एग्री कर गए थे लेकिन फिर बाद में किसी कारण बस नहीं बन पाया। दरभंगा एम्स बनाने को लेकर जनवरी में हमको जगह दिखाया गया। अब शोभन में एम्स बनाने को लेकर केंद्र से मंजूरी आ गई है। केंद्र सरकार की ओर से दरभंगा एम्स की ऊंचाई जो पहले से निर्धारित थी उसको और बढ़ाने के लिए कहा गया है, हम उसको और बढ़ा रहे हैं। फोर लेन का निर्माण भी करा रहे हैं, इससे शहर का काफी विस्तार भी हो जाएगा। पटना के बाद बिहार में दूसरा एम्स दरभंगा में बनेगा जिसके लिए शोभन में जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें