बेतिया में सीएसपी संचालक का अपहरण हुआ है। अपराधियों ने छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती मांगी गई है। बताया जाता है कि फिरौती उसके दोस्त के नंबर पर मैसेज कर अपह्रत के ही मोबाइल से मांगी गई है। रेलवे स्टेशन के सामने खेत में अपहृत की बाइक मिली है। अपह्रत सीएसपी संचालक की पहचान बगहा के पटखौली ओपी के बरवल निवासी राजकुमार के रूप में की गई हैं। वह सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था।
मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक बुधवार सुबह 10 बजे वह अपने घर से सीएसपी संचालित करने के लिए निकला था। घर से सीएसपी की दूरी 500 मीटर है। दोपहर 2 बजे वह सीएसपी बंद कर 7 किमी दूरी तय कर पैसा निकासी के लिए मेन ब्रांच बगहा के लिए निकला। बगहा जाने के बाद वह घर नहीं लौटा। उसके दोस्त के पास फिरौती का मैसेज आया। फिरौती 15 लाख रुपए कि मांगी गई है।
मैसेज पीड़ित सीएसपी संचालक के मोबाइल से ही अपराधियों ने किया है। वही पीड़ित की बाइक रेलवे स्टेशन के सामने गन्ने के खेत के पास मिली है। सीएसपी संचालक पटखौली ओपी के बरवल निवासी राजकुमार हैं। जो सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि पैसा निकासी के बाद उसका अपहरण हुआ है या पैसा निकासी से पहले।
एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने अपहरण की पुष्टि की है
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की विशेष टीम को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। दूसरी तरफ छापेमारी भी की जा रही है। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले भी राजकुमार का एक मामला सामने आया था। जिसमें राजकुमार ने लूट मामले में FIR दर्ज कराई थी।
दोस्त के फोन पर आया फिरौती का मैसेज
इधर, राजकुमार की मां चंद्रावती देवी ने कहा कि लड़का सीएसपी पर था। वहीं से वह बगहा गया था। इसके बाद गायब हो गया। मां ने आरोप लगाया है कि किसी ने फोन कर बुलाया होगा। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि राजकुमार के पिता किशोर प्रसाद ने थाना में अपहरण का आवेदन दिया है। जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लड़के के पिता ने कहा कि अपहरण के बाद राकेश के मित्र रोशन के व्हाट्सएप पर फिरौती का मैसेज आया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।