फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: कटिहार में महिला से हैवानियत, बेटी के सामने घर से खींचकर ले गए बदमाश, फोड़ दी दोनों आंखें

Thu, 14 Jul 2022 02:57 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

Crime in Bihar: मामला कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा इंग्लिश गांव का है। कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना आपसी रंजिश का लगता है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार जिले में आंख फोड़वा कांड हुआ है। हैवान ने एक महिला की दोनों आंखें फोड़ दी। यह शर्मनाक घटना कटिहार में अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा इंग्लिश गांव के बांध पर रह रही एक 45 वर्षीय महिला के साथ हुई।

विज्ञापन


आरोपी महिला को पटवा के खेत में ले गया और वहां मुंह में पत्ता ठूंस कर महिला का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद महिला की आंख में लकड़ी डालकर आंखों को फोड़ दिया। यह घटना मंगलवार रात की है।

पीड़ित महिला रेखा देवी का पति सुभाष चौधरी दिल्ली में मजदूरी करता है। पीड़िता की बेटी घटना की  प्रत्यक्षदर्शी है। वहीं परिजनों को नहीं पता कि इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है। कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का लगता है। पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


महिला की बेटी ने बताई पूरी बात
घटना को लेकर पीड़ित महिला की बेटी ने पूरी बात बताई। उसकी आंखों के सामने यह घटना हुई है। उसने आरोपित का नाम शमीम बताया है जो गांव का ही रहने वाला है। लड़की ने कहा कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे शमीम आया और मां को दीदी-दीदी कहकर बुलाने लगा। मां बाहर आई तो वह कुछ बात करना चाह रहा था। मां ने मना किया तो वह पकड़ लिया और पटवा के खेत में खींच कर ले गया। यहां पहले हाथ बांधा और फिर मुंह में पटवा का पत्ता ठूंस दिया। इसके बाद एक लकड़ी से दोनों आंखों को फोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। 

आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता रेखा देवी का कहना है कि वो सोई हुई थी। इसी दौरान शमीम आया और जबरन घसीटते हुए उसे पास के खेत में ले गया। उसके साथ एक-दो लोग और भी मौजूद थे। इसके बाद आरोपियों ने नुकीली लकड़ी से उसकी दोनों आखें फोड़ दी। शोरगुल सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में पीड़िता को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मनिहारी के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें