फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेगूसराय में ज्वेलरी व्यवसायी के बेटे का अपहरण, अपराधियों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

Sun, 22 Nov 2020 01:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में अराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेगूसराय में दिनदहाड़े फिरौती के लिए ज्वेलरी व्यवसायी के 16 साल के बेटे का अपहरण किया गया है। यह मामला गढ़हरा ओपी क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड-7 का है। बदमाशों ने क्रिकेट खेलने जा रहे ज्वेलरी व्यवसायी के बेटे का अपहरण करके परिवार से फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपये मांगे हैं।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर व्यवसायियों में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने विरोध जताते हुए बाजार बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार बारो बाजार स्थित ज्वेलरी दुकानदार मुकेश ठाकुर का लगभग 16 साल का बेटा मोहित कुमार रविवार की सुबह घर से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 


काफी खोजबीन के बाद उन्होंने मोहित के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। अपहरणकर्ताओं ने मोहित के मोबाइल से ही परिजनों को फोन किया और फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की। एसपी अवकाश कुमार ने बदमाशों की तरफ से फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये मांगे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं अपहरण की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि इसी क्षेत्र में तीन दिन पहले अपनी नानी के यहां आया बच्चा गायब हो गया था। बाद में उसका शव बरामद हुआ था। इसे लेकर लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें