फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए थे शामिल

Wed, 14 Nov 2018 01:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बिहार में अपराध थमने की बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पटना में रासोलपा प्रखंड अध्यक्ष अमित भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हादसा राजधानी के पालीगंज में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। उसका इलाज पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक जब प्रखंड अध्यक्ष अपने गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद स्टेज से नीचे उतरे तभी वहां मौजूद अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। उन्हें चार गोलियां लगीं। उन्हें पालीगंज अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कई बदमाश कार्यक्रम में घात लगाकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुए व्यक्ति की पहचान धरहरा के विशेश्वर प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। कार्यक्रम का आयोजन छठ के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमित भूषण ने ही किया था। वहां थानाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें