फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बिहार: लूटपाट करने आए बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मारी, मौके पर मौत

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिहार में एक बैंककर्मी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कठिहार जिले की है। यहां बदमाश लूटपाट करने आए थे। उसी दौरान उन्होंने बैंककर्मी को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं। 


  बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो बैंककर्मियों को गोली मारी थी। एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के पोठिया थाना इलाके की है। 


जानकारी के मुताबिक दोनों बैंककर्मी बंधन बैंक से 80 हजार रुपये लेकर कुर्सेला जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार अपराधी उनका पीछा करने लगे। मौका मिलते ही उन्होंने कर्मियों पर गोली से हमला किया और पैसे लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना में मारे गए कर्मचारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बिहार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को बांका में एक बैंक कर्मचारी की हत्या हुई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बैंकर उस वक्त  बैंक की ओर जा रहा था। घात लगाए बदमाशों ने तभी उनपर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next