फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 11:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Crime News: जिले के लाल कोठी लाइन होटल के पास हाजीपुर कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित लाल कोठी लाइन होटल के पास हाजीपुर कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने दी जानकारी 
इस मामले में मृतक युवक की पहचान कर ली गई है। युवक का नाम रंजन कुमार पुत्र राममंगल राय, पहाड़पुर, थाना महुआ जिला वैशाली का होना बताया गया है। उक्त घटित घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी से फुटेज प्राप्त कर लिया गया है, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटनास्थल पर चश्मदीद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रंजन के बाइक पर सवार होकर वो भी कोर्ट में आ रहे थे, इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित लाल कोठी लाइन होटल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने रंजन पर अंधाधुन फायरिंग कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों को जब  मौत की सूचना मिली, तो सभी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर सिविल कोर्ट हाजीपुर के अधिवक्ता संघ में आक्रोश का माहौल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें