बिहार में कोरोना के 2 ऐसे मामले आये हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। और, दोनों स्वस्थ हैं।
बिहार में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद नीतीश सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थिल संकल्प भवन में उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोना को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में ओमिक्रॉन परिवार का जे.एन. एक वेरिएंट के कई मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोना के 2 ऐसे मामले आये हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में हैं और स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नये वेरिएंट के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसके बचाव के लिये सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में दवा, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता रखें
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए RTPCR जांच की संख्या और बढ़ाई जाए। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य समी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें। उन्होंने कहा कि कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें। अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें।
जानिए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया
देश के कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए RTPCR जांच की संख्या और बढ़ायें।
कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें।
अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें।
कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें।
लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं, सजग एवं सतर्क रहें।
केरल और आसाम से बिहार में कोरोना की इंट्री
विज्ञापन
पटना में गुरुवार को दो कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक पटना का और दूसरा बांका का रहने वाला है। एक मरीज को बिहटा ईएसआईसी और दूसरे को आईजीआईएमएस में इलाज कराने पहुंचा था। जांच में पता चला कि एक की ट्रैवल हिस्ट्री केरल की तो वहीं दूसरे की आसाम की है। युवकों की उम्र 25 से 29 साल के बीच है। स्वास्थ्य विभाग इनका जिनोम सिक्वेंसिंग कराएगी।