फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Bihar : सीएम जिसे बोलकर शर्मसार, मंत्री वह दिखाने पहुंच गए; नीतीश भक्ति में क्या-क्या कहा, जानिए

Thu, 09 Nov 2023 02:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शादी के बाद गर्भ रोकने का जो फॉर्मूला बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में बताया, उसपर अगले दिन माफी मांग आए। लेकिन, नीतीश-भक्ति में उनके मंत्री पूरी प्रक्रिया समझाने-दिखाने के लिए सदन में किताब लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
सदन में अपने बयान पर दुख प्रकट करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में जो बात कही, उससे बुधवार को पलट गए। माफी मांग ली। हालांकि, विपक्ष माफी से आगे इस्तीफा मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने शादी के बाद गर्भ रोकने का जो फॉर्मूला बताकर बाद में माफी मांगी, उसपर उनके ही मंत्री अति-भक्ति में अब किताब लेकर पूरी प्रक्रिया बताने पहुंच गए। यह भी बिहार विधामंडल में ही हुआ। बताने लगे कि जीव विज्ञान की किताब में गर्भ रोकने की क्या पढ़ाई होती है और कैसे?
विज्ञापन


मंत्री अशोक चौधरी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए
दरअसल, विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। जदयू के एमएलसी व मंत्री अशोक चौधरी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहले ही नीतीश कुमार अपने बयानों पर माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा साजिश के तरह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान उसपर जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। जिस बात के लिए यह लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। वह बात तो NCERT की 12वीं की बॉयोलॉजी की पाठ्य पुस्तक में लिखी गई है। 12वीं कक्षा के बुक के सिलेबस में NCERT ने जो लिखा उसे भी बाहर निकाला जाना चाहिए। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। उन्हे इसे पढ़ना चाहिए। भाजपा वाले जानबूझ कर यह हंगामा कर रहे हैं। यह लोग चाहते हैं कि आरक्षण पर बात न हो।
भाजपा नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, क्या कहा था सीएम नीतीश कुमार ने
मुख्यमंत्री ने कहा, उसे शब्दश: नहीं लिखा जा सकता। उनकी कही बातें वायरल हो रही हैं- "पुरुष है वह तो रोज रात में (इशारा)  ###, उसके साथ वह रोज (इशारा)  ### है न! त उसी में वह  ### हो जाता है। लड़की पढ़ लेती है तो उसे पता होता कि वह  ### ठीक है, लेकिन अंतिम में  ### उसको ### कर दो।" मुख्यमंत्री दरअसल शिक्षा के कारण बिहार में जन्म-दर गिरने की बात बताना चाह रहे थे, लेकिन वह इतना कुछ बोल गए कि वह वायरल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें