फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भांजी को दुलार की जगह मामा करने लगा प्यार, फिर शादी पर अड़ा; अंत में परिवार वालों ने उठाया यह कदम

Thu, 09 Nov 2023 03:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : अपने बच्चों के आसपास आने वाले लोगों की पहचान जरुर करें चाहें वह अपने हों या पराये। आपकी अनदेखी या आपके भरोसे से उन रिश्तों के बीच एक ऐसा भी रिश्ता पनपने लगता है जो समाज के लिए शर्मनाक साबित हो सकता है। बिहार के एक शहर में कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र की है घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला बेहद घिनौना मामला सामने आया है। रिश्तों को तार-तार और शर्मसार करने वाला यह मामला सगे मामा-भांजी के बीच चल रहे ईश्क-मुहब्बत के खेल का है। मामला करीब एक साल से चल रहा था लेकिन उजागर तब हुआ जब दोनों ही शादी करने को बेकरार हो गए।

विज्ञापन


दोनों ही शादी पर अड़े पर मान मनौव्वल पर भांजी का इंकार
मामले का रोचक और दिलचस्प पहलू यह है कि मामा अपनी भांजी के ईश्क में दीवानगी की हद तक चूर था। मामा शादी करने पर अड़ा था पर परिवार वालों द्वारा सामाजिक मान-मर्यादा की दुहाई देकर मान-मनौव्वल के बाद भांजी शादी करने से इंकार कर गई। इसके बावजूद  मामा शादी करने की बात पर अड़ा रहा। शादी की बात नहीं बनी तो मामला थाना पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सनकी मामा को जेल भेज दिया।

नबीनगर के एक गांव का है मामला
मामला औरंगाबाद जिले के नबीनगर के एक गांव का है। मामले में युवक अपनी सगी भांजी के साथ मुहब्बत में इस कदर चूर हो गया कि दोनों का आपस में रिश्ता क्या है, इसका भी ख्याल नहीं रखा। जिस किसी ने भी इस अनहोनी और घिनौने रिश्ते की बात सुनी, उसके होश फाख्ता हो गए। शादी करने पर अड़े युवक को समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना। वह शादी की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


थाना में हुई घंटों पंचायती, मान-मनौव्वल का चला दौर
मामा के भांजी के साथ शादी पर अड़े रहने के बाद परिजन दोनों को थाना ले गये। थाने में घंटों पंचायती हुई, इसके बावजूद युवक के नहीं मानने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

मामा गया जेल, भांजी गई घर
पूरे इलाके में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपित की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मामा- भांजी के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन दोनों के ही नही समझने पर उनकी इस हरकत को लेकर मामला थाना पुलिस तक पहुंचा। नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपित मामा को काफी समझाने-बुझाने के बावजूद नहीं मानने पर उसपर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें