फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया का आरजेडी नेता पर निशाना: 'लठैत की भाषा बोलते हैं, कांग्रेस के अलावा एक दल बताओ जिसने भाजपा को गले नहीं लगाया'

Sat, 23 Oct 2021 10:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कन्हैया कुमार के साथ हार्दिक पटेल व जिग्नेश मेवानी भी बिहार पहुंचे हैं। वह यहां चुनाव प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शुक्रवार को पहली बार बिहार पहुंचे कन्हैया कुमार ने राजद के प्रवक्ता मनोज झा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर कोई एक दल बताओ, जिसने भाजपा को गले न लगाया हो। उन्होंने मनोज झा का नाम लिए बिना कहा कि एक पढ़े-लिखे प्रवक्ता लठैत की भाषा बोल रहे हैं। कन्हैया कुमार के साथ हार्दिक पटेल व जिग्नेश मेवानी भी बिहार पहुंचे हैं। तीनों शनिवार से तारापुर व कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


बिहार के लोगों को मिल रही गाली और गोली 
एक सम्मान समारोह में कन्हैया कुमार ने कहा कि लोकसभा की 40 सीटों में सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई, वह भी कांगेस ने ही जीती थी। उन्होंने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के लोग पढ़ाई, रोजगार व इजाल के लिए बाहर जाते हैं बदले में उन्हें गोली व गाली मिल रही है। जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद यहां क्या हुआ है? 

महंगाई-बेरोजगारी पर भी घेरा 
कांग्रेस के तीनों युवा नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं के बल पर विपक्ष पर दबाव बनाया जाता है। जनता को अब वे नेता नहीं चाहिए, जो केवल चुनाव भ्रमण करते हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें