फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामविलास पासवान के निधन से खाली राज्यसभा सीट पर दावेदारी को लेकर असमंजस

Sat, 21 Nov 2020 04:39 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन से बिहार से राज्यसभा की खाली हुई सीट पर दावेदारी को लेकर असमंजस बना है। केंद्र में भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा का गठबंधन है लेकिन बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन का लोजपा हिस्सा नहीं है। विधानसभा चुनाव में लोजपा ने जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस बार राज्यसभा की यह सीट किसके खाते में जाएगी।

विज्ञापन


इस सीट के लिए 14 दिसंबर को कराया जाएगा चुनाव
इस सीट पर चुनाव 14 दिसंबर को कराया जाएगा। पासवान भाजपा और जदयू के सहयोग से 2019 में निर्विरोध चुने गए थे। इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक है। विधानसभा चुनाव में लोजपा के चलते जदयू को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बयानों से जदयू में नाराजगी भी है। ऐसे में लोजपा को यह सीट देने के लिए भाजपा को जदयू प्रमुख नीतीश कुमार को मनाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें