फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सीएम नीतीश ने बताई कोरोना की रफ्तार बढ़ने की वजह, बोले- बाहर से आने वाले लोगों से बढ़ रहे मामले

Fri, 31 Dec 2021 11:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

समाज सुधार अभियान पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधार अभियान का बहुत बड़ा इंपैक्ट है। इसमें कितने लोग शामिल हो रहे हैं। कौन क्या बोलता है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना का तीसरा दौर शुरू हो चुका है। इसके लिए सजग रहने की आवश्यकता है। नीतीश ने कहा कि ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल यहां से दिल्ली भेजा जाता है और वहां से इसकी जांच कर रिपोर्ट आती है। अभी इस संबंध में एक मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच की व्यवस्था यहीं करने को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, ताकि जल्द से जल्द जांच की रिपोर्ट आ सके। कोरोना के मामले पहले काफी कम थे, 10 दिन पहले 50 से नीचे मामले थे। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर पटना और गया में बाहर से आने वाले लोगों और उनके संपर्क में आने के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हमलोग लगातार जांच की संख्या बढ़ा रहे हैं।

समाज सुधार अभियान पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सुधार अभियान का बहुत बड़ा इंपैक्ट है। इसमें कितने लोग शामिल हो रहे हैं। कौन क्या बोलता है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को नशा मुक्ति तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा अन्मूलन को लेकर जागरुक कर रहे हैं। समाज में प्रेम और सौहार्र्द का वातावरण रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोगों ने समाज के उत्थान के लिए काफी काम किया है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम किया है। हमलोग जो अभियान चला रहे हैं उसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी रहते हैं। हम लोग अलग से बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करते हैं। जो अभियान चल रहा है उसका लोगों के बीच क्या प्रभाव है, हमारा मीडिया के लोगों से आग्रह है कि इसका आकलन कीजिए। कोई कुछ बोलता है, हम उसका नोटिस नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें