फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत जनगणना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- पीएमओ को मिल गया पत्र, प्रधानमंत्री से मुलाकात की तारीख तय नहीं

Mon, 16 Aug 2021 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

जातिगत जनगणना कराने को लेकर बिहार में सरकार और विपक्ष दोनों एक साथ है। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जनगणना कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आज बताया कि उनका पत्र पीएमओ को प्राप्त हो गया है। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुलाकात करने का वक्त मांगा था, हालांकि, अभी मुलाकात की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री का पत्र पीएमओ को प्राप्त हो चुका है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को मेरा पत्र मिल चुका है। प्रधानमंत्री के साथ मिलने का दिन तय नहीं हुआ है। बता दें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना कराने की मांग की थी। साथ ही मिलने का समय मांगा था। 

विज्ञापन




तेजस्वी यादव ने भी लिखा पीएम को पत्र
वहीं, दूसरी ओर बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। तेजस्वी ने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने जातिगत जनगणना पर बैठक नहीं कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान किया है, जबकि पीएम अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बैठक करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें