फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेजस्वी के लौटने के बाद बैठी नीतीश कैबिनेट, फ्री बिजली कनेक्शन समेत 35 फैसले आए

Fri, 03 Nov 2023 02:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cabinet Decision : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की शुक्रवार को अहम बैठक में 35 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विदेश दौरे से लौटने के बाद यह बैठक हुई, जिसमें कई लोकलुभावन फैसले भी सामने आए।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के दूसरे चरण में इच्छुक किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत पार्ट वन के लिए निशुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के साथ-साथ आवश्यक विद्युत संरचना के निर्माण के लिए 2190 करोड रुपए की नई योजना की स्वीकृति प्रदान की गई। इस कैबिनेट ने ऊर्जा स्टेडियम के पास ही पुनाईचक में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के आवासीय परिक्षेत्र में इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 42.10 करोड रुपए की योजना को स्वीकृति दी।

विज्ञापन




ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के लिए 1063 करोड़ 46 लाख रुपए की स्वीकृति
शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के लिए 1063 करोड़ 46 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके तहत गैर गुणवत्ता प्रभावित 16426 वार्डों के 3393 छूटे हुए टोलों में पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। इस राशि से जलापूर्ति संबंधित पूरी व्यवस्था का निर्माण होगा तथा 5 वर्षों तक इसके परिचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी तरह भूजल गुणवत्ता से प्रभावित 30207 वार्डों के 7326 छूटे हुए टोलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 3642 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई।

डायल 112 योजना का होगा विस्तारीकरण 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग के अंतर्गत आपात अनुक्रिया सहायक तंत्र (ERSS) परियोजना के प्रथम चरण को विस्तारित करते हुए द्वितीय चरण के लिए 766 करोड़ 71 लाख 35 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इस परियोजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों में अग्निशमन सेवा तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवा को एकीकृत कर ERSS को क्रियाशील किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के बाद डायल 112 योजना पूरे राज्य में समान ढंग से लागू हो सकेगी, इसके जरिए एक कॉल पर पुलिस एंबुलेंस अग्निशमन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें