फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्यों खोया आपा, मीडिया से बोले- आपको इस अभियान से नफरत है तो यहां से निकल जाइए

Thu, 30 Dec 2021 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैसे तो गंभीर और शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। वो अपने कार्यक्रमों में भी इसका पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका गुस्सा भी सामने आ जाता है। समाज सुधार न्याय यात्रा के दौरान भी कुछ ऐसा ही दिखा। मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : twitter/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समाज सुधार अभियान चला रहे हैं। बुधवार को समाज सुधार यात्रा  मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दौरान नीतीश कुमार समाज सुधार के बारे में कुछ बोल रहे थे, तभी पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल पूछे। इससे वह बेहद नाराज हो गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए। नीतीश कुमार का मीडिया पर नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने मीडिया पर निकाली भड़ास
मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ जेडीयू कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंच गए। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर आना चाह रहे थे। मीडिया का कैमरा भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हो रही बहस पर चला गया। यह देख सीएम नीतीश कुमार गुस्सा गए। उन्होंने कहा, 'लोग मेरी बात सुन रहे हैं और आप मेरे पीछे जाकर हो-हो कर रहे हैं। ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो? ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।'

बिहार में किसी को शराब पीने की अनुमति नहीं
समाज सुधार अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों को जेल जाना होगा। नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को समाज सुधार से कोई लेना-देना नहीं है। शराब जैसी खतरनाक चीजों को भी सही बताने में लगे हैं और इसपर बहस करते हैं। वैसे लोगों के लिए साफ संदेश है कि बिहार में किसी को भी शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें