फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोमांस के शक में दो युवकों पर भीड़ का हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

Thu, 13 Sep 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Mob Attacks protest
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को गोमांस ले जाने के शक में दो युवकों पर भीड़ ने हमला बोल दिया, जिसके बाद दो गुटों में जमकर झड़प हुई। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। यह घटना जिले के अकोरही गोला बाजार पर स्थित एक मंदिर के पास की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भीड़ मंदिर परिसर में एक शोक झंडा फहराने की वजह से पहले से ही परेशान थी, जिसके बाद भीड़ ने गोमांस के शक में दो युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही भीड़ ने उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा भीड़ ने मंदिर परिसर से झंडा हटाने और गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सड़क भी जाम कर दिया। 

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कुछ लोगों ने भागने वाले प्रदर्शनकारियों पर ही हमला बोल दिया। जिसके बाद दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल मांस विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो मांस को बिक्रमगंज के बूचड़खाने से लेकर आए थे और रोहतास जिले के मुख्यालय सासाराम के पास करूप गांव में इसे बेचने जा रहे थे। 

पुलिस ने मांस और विक्रेताओं के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी मोहम्मद अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि सड़क को जाम करने वाले और हिंसा करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। उसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति काबू में है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। हालांकि मौके पर अभी भी कुछ पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें